भाजपा कर रही सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश, जागरूकता को लेकर जदयू कार्यकर्ताओं ने किया मार्च

खोदावंदपुर/बेगूसराय (हथुआ न्यूज़): मंगलवार को पूरे बिहार में भाजपा के खिलाफ जदयू की सभी इकाइयों द्वारा सतर्कता जागरूकता अभियान चलाया गया। जेडीयू नेताओ द्वारा लोगो को बताया गया कि भाजपा द्वारा बिहार में माहौल को बिगाड़ने की साजिश रची जा रही है. सामाजिक भाईचारे पर कुठाराघात किया जा रहा है, परंतु यहां की जनता भाजपा के मंसूबों पर पानी फेर देगी.
जनता दल यूनाइटेड भारतीय जनता पार्टी के गलत इरादों को कामयाब नहीं होने देगी. जदयू कार्यकर्ता जिला, प्रखंड, पंचायत स्तर से लेकर बूथ स्तर तक जन जागरूकता अभियान चलायेगी एवं लोगों को भाजपा की साजिशों से बचने के लिए सचेत करेगी.
इसी कड़ी में मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों जदयू कार्यकर्ताओं द्वारा अभिषेक आनंद उर्फ न्यूटन कुशवाहा के नेतृत्व में खोदावन्दपुर सीमान चौक से बेगूसराय- रोसड़ा मुख्य पथ एस एच 55 होते हुए प्रखंड मुख्यालय तक जागरूकता मार्च निकाला गया. सतर्कता एवं जागरूकता मार्च में जदयू कार्यकर्ता मनीष कुमार, राम विनोद महतो, गोपाल गुप्ता, मोहम्मद भोला, डॉ विकाश कुमार, रंजीत पासवान, गोपाल कुमार महतो, सरोज कुमार, राजेन्द्र शर्मा, चन्द्रशेखर महतो सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल थे।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles