शिक्षा संवाद कार्यक्रम मे छात्रों एवं अभिभावकों को महत्वपूर्ण विभागों की कल्याणकारी योजनाओं की दी गयी जानकारी

गोपालगंज (हथुआ न्यूज़ ): हथुआ प्रखंड के कांधगोपी पंचायत मे वृहस्पतिवार 18 जनवरी 2024 को उच्च माध्यमिक विद्यालय(10+2) कांधगोपी मे प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी के पर्यवेक्षण एवं प्रधानाध्यापक हीरालाल चौधरी की अध्यक्षता मे शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे विद्यालय के सभी शिक्षक, छात्र एवं उनके अभिभावक तथा क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। विदित है कि मुख्य सचिव, बिहार के निर्देशानुसार शिक्षा विभाग की विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण विभागों की लोकोपयोगी योजनाओं के संबंध में छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को समुचित जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से पूर्व से संचालित ‘जन-संवाद’ कार्यकम की तर्ज पर ‘शिक्षा संवाद’ कार्यकम आयोजित किया जा रहा है।
प्रधानाध्यापक हीरालाल चौधरी के द्वारा बताया गया कि बहुत से लोक कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में छात्र छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को समुचित जानकारी नहीं रहने की स्थिति में उन्हें योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में असुविधा होती है। कभी कभी उन्हें इसके लाभ से वंचित भी रहना पड़ता है। ऐसी स्थिति में शिक्षा संवाद आयोजित करने का निर्देश सरकार से प्राप्त हुआ है। यह शिक्षा संवाद जिला के सभी माध्यमिक, उच्च माध्यमिक विद्यालयों में आयोजित किया जा रहा है। कार्यकम इस प्रकार से तैयार किया गया है कि निर्धारित अवधि में जिला के सभी माध्यमिक, उच्च माध्यमिक विद्यालय आच्छादित हो जाये ।
आज आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के साथ उनके अभिभावक गणों ने भी कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में अपना फीडबैक दिया। प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी के द्वारा अपने संबोधनों के दौरान आश्वासन दिया गया कि उनके द्वारा व्यक्त किए गए योजनाओं के संबंध में फीडबैक को सही माध्यम के जरिए सरकार तक पहुंचा दिया जाएगा। शिक्षा संवाद कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विद्यालय प्रशासन के तरफ से व्यापक इंतजाम किया गया था। विद्यालय के शिक्षकों द्वारा एक दिन पहले ही छात्रों के अभिभावकों से मिलकर उन्हें कार्यक्रम मे आने के लिए आमंत्रित किया गया था। इस कार्यक्रम मे गणमान्य रूप से प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी हथुआ, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, प्रखंड परियोजना प्रबंधक, प्रखंड साधन सेवी एवं कांधगोपी पंचायत के मुखिया एवं सरपंच मुख्य रूप से उपस्थित थे। वही विद्यालय के शिक्षकों मे मुख्य रूप से अवनीश कुमार श्रीवास्तव, महताब आलम, यूनुस अंसारी, हरेराम दास, राजकुमार बैठा, सुनिधि कुमारी, मीना कुमारी, प्रेमशिला, लालसा कुमारी, बिंदु कुमारी, कुसुम कुमारी, कुमारी पूनम, गुरुप्यारी संध्या एवं इंदु कुमारी उपस्थित रही।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button




जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Close
Close

Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129