प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की स्थानीय शाखा भोरे मे योग अनुभूति कार्यक्रम का किया गया आयोजन

भोरे/गोपालगंज (हथुआ न्यूज़) : भोरे स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की स्थानीय शाखा थाना के पश्चिम सेवा केंद्र द्वारा 88 वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती महाशिवरात्रि पर झंडोत्तोलन किया गया। इस अवसर पर योग अनुभूति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भोरे सेवा केंद्र पर भोरे थाना प्रभारी अनिल कुमार, सब इंस्पेक्टर संतोषी कुमारी, अभियंता गणेश प्रसाद, रूबी बहन, सुनिता बहन,अंगूर बहन,कांति बहन द्वारा दीप प्रज्वलित कर व केक काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सेवा केंद्र इंचार्ज राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी रूबी बहन ने बताया
कि विश्व में बढते अत्याचार को समाप्ती को लेकर परमपिता परमात्मा इस धरा पर पधार चूके है। तथा पुरानी कलयुगी दुनिया को स्वर्ग बना रहे हैं। इसलिए ईश्वरीय विश्वविद्यालय नर से नारायण तथा नारी से लक्ष्मी बनाने का सरल ढंग से निशुल्क शिक्षा दे रहे हैं। इस अवसर पर सैकड़ों भाई बहनो ने हाथों में झंडा एवं बैनर के साथ नारा लगाया। “एक दो एक दो बीड़ी सिगरेट फेंक दो, बीड़ी सिगरेट और शराब यही करता है जीवन खराब।जो बोलेगा ओम शांति, उसके घर में होगा सुख और शांति। जागो जागो हे इंसान भारत में आए शिव भगवान, नारी तू महान है सर्व गुणों की खान है। कलयुग जाने वाला है सतयुग आने वाला है। ओम शांति का नारा है सारा विश्व हमारा है। ओम शान्ति की यही क्रान्ति ,घर घर-घर में हो सुख और शान्ति”। कार्यक्रम का संचालन ब्रह्माकुमार विनोद भाई ने कहा कि समय परिवर्तन शील है समय परिवर्तन हो रहा है इसलिए हमें खुद मे परिवर्तन लाना होगा। कार्यक्रम में मुख्यरूप से बीके अंगूर बहन, बीके कांति बहन , पूनम बहन, मनिषा बहन, बीके सुनीता बहन, अनीता बहन, स्नेहा बहन, उर्मिला बहन, बंता लाल भाई, शिला माता, ध्रुव पाल भाई, रीता माता, बंसती माता एवं सरपंच लालबाबू भाई, इत्यादि उपस्थित थे।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles