राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कांधगोपी मे दिनभर रहा उत्सव का माहौल, निकाली गयी भव्य शोभायात्रा

गोपालगंज (हथुआ न्यूज़ ): अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि पर सोमवार यानी 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के चलते हर तरफ उत्सव का माहौल था। 22 जनवरी को कांधगोपी के रामभक्त सनातनियों ने रामजानकी कि भव्य झांकी निकाली। ढोल, ताशा, नगाड़ा और केसरिया ध्वज के साथ निकली झांकी मे प्रभू श्रीराम जानकी, लक्ष्मण, भगवान भोलेनाथ के साथ हनुमान जी की झांकी लोगों के बिच आर्कषण का केंद्र रहा। शोभायात्र के दौरान शामिल श्रद्धालु लगातार प्रभु श्रीराम के जयकारे लगा रहे थे। रामजानकी झांकी कांधगोपी धोबीटोला होते हुए जिन बाजार तक गयी। पुरे मार्ग मे रामजानकी के ऊपर फूलो की वर्षा की गयी। जगह जगह महिलाओ द्वारा शोभा यात्रा मे चल रहे रामजानकी के रथ को रोक कर उनकी पूजा अर्चना की गयी। शोभा यात्रा के आयोजनकर्ता विकास कुमार श्रीवास्तव एवं पर्मेन्द्र कुमार कुशवाहा ने बताया कि 22 जनवरी को हो रहे अयोध्या में राम मन्दिर की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर यह झांकी निकाली गयी है। शोभा यात्रा के दौरान सभी ग्रामीणों से यह अनुरोध भी किया गया कि सभी लोग अपने दुकानो के साथ मकान को भी सजाकर घी के दीये जलाएं और पास के मन्दिर में एक दीपक अवश्य जलाएं। रामजानकी झांकी में सैकड़ो की संख्या में लोग श्रीराम का जय घोष करते हुये चल रहे थे। विधि-व्यवस्था को बनाये रखने के लिए प्रशासन भी पूरी तरह से सजग दिखा। मौके पर हथुआ अंचल पदाधिकारी बिपिन कुमार सिंह भी पुलिस बल के साथ मुस्तैद दिखे। प्रभु श्रीराम के अयोध्या मे प्राण प्रतिष्ठा से आज सारा जनमानस प्रफुल्लित दिखा। लोगो का कहना था कि यह समय 500 वर्षो के कालखण्ड मे हजारों बलिदानो के बाद आया है। जिसे सभी लोग बड़े उत्सव के साथ मना रहे हैं। त्रिवेणी सिंह ने बताया कि इस अवसर पर घर-घर प्रसाद के रूप में खीर बांटा गया। शोभा यात्रा मे भगवान भोलेनाथ के रूप मे प्रमोद शर्मा, सचिन राम एवं प्रिंस ने सीता के रूप मे लोगो के मन को मोहा। रामजानकी शोभायात्रा यात्रा के आयोजन मे विशेष भागीदारी निभाने वालों मे सिंटू शर्मा, रोहित कुमार, भरत कुमार, उमेन्द्र कुमार, मिस्टर, सुगंध कुमार, नवीन कुमार, मोहित शर्मा समेत कई लोग उपस्थित थे।
वही कुकुरभुक्का मे रामभको ने इस अवसर पर विशेष पूजा अर्चना कि एवं भंडारे का आयोजन किया गया जिसमे अनेक लोगो को भोजन कराई गयी। रंजीत पटेल ने बताया कि शाम मे सभी घरो मे घी के दीये जलाये जायेंगे साथ ही मंदिर मे हरिकीर्तन का प्रोग्राम रखा गया है क्योंकि सैकड़ो वर्षो के बाद भगवान राम आज अपने घर मे पधार रहे है इस लिए चारो तरफ खुशियाँ ही खुशियाँ है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button




जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Close
Close

Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129