
हथुआ महाराज मृगेंद्र प्रताप शाही ने कांधगोपी में चल रहे श्रीमदभागवत कथा मंडप में पधार कर श्रीमदभागवत पुराण के प्रति अपनी आस्था प्रकट की
गोपालगंज (हथुआ न्यूज़): हथुआ प्रखंड के कांधगोपी गांव में चल रहे श्रीमदभागवत कथा के पांचवे दिन हथुआ महाराज मृगेंद्र प्रताप शाही का श्रीमदभागवत कथा मंडप में आगमन हुआ जहाँ हथुआ महाराज का सम्मान इसके आयोजनकर्ता फ़िल्म अभिनेता सुनील सिंह कुशवाहा के द्वारा किया गया। हथुआ महाराज के आगमन पर आयोजनकर्ता एवं वहा उपस्थित जनता द्वारा उनके ऊपर फूलों की वर्षा करते हुए आरती के साथ मंत्रोच्चारण द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। सुनील सिंह कुशवाहा ने महाराज मृगेंद्र प्रताप शाही को अंगवस्त्र भेंट कर उनका सम्मान किया। महाराज ने श्रीमदभागवत कथा मंडप में उपस्थित संतो से आशीर्वाद लिया। विदित हो कि श्रीमदभागवत कथा का आज पांचवा दिन था। प्रत्येक दिन हजारों की संख्या में भक्त संध्या 6 बजे से कथा का श्रवण पहुँचते है। कथा के दौरान शिव विवाह, सीताराम विवाह की मनमोहक झांकी भी निकाली गई थी। श्रीमदभागवत कथा के प्रत्येक दिवस में कथा श्रवण के लिए क्षेत्र के जाने माने लोग सम्मिलित हो रहे है एवं संत समागम एवं श्रीमदभागवत पुराण के कथा का लाभ ले रहे है।