
गोपालगंज में लोजपा (रा0) का 23 वा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया
गोपालगंज (हथुआ न्यूज़): सोमवार को लोजपा(रा0) का 23 वा स्थापना दिवस गोपालगंज में धूमधाम से मनाया गया कार्यक्रम में मुख्यरूप से जिला अध्यक्ष सत्येन्द्र शर्मा, जिला उपाध्यक्ष संदीप पासवान, जिला कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के उपेंद्र कुमार, जिला उपाध्यक्ष राजाराम पांडेय, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डिम्पल तिवारी एवं पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे। पूरे गोपालगंज जिले में पार्टी की मजबूती को लेकर विशेष रूप से चर्चा की गई। पार्टी के अधिकारियों ने बताया की आने वाले विधानसभा चुनाव तक पार्टी को विशेष रूप से सुदृढ़ कर लिया जायेगा एवं इसे बिहार की सबसे बड़ी मजबूत पार्टी के तौर पर उभारा जाएगा।