लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास) की एकदिवसीय संगठन की समीक्षा बैठक गोपालगंज में सम्पन्न

गोपालगंज (हथुआ न्यूज़): मंगलवार, 8 नवम्बर को लोकजनशक्ति पार्टी(रामबिलास) संगठन की एकदिवसीय समीक्षा बैठक गोपालगंज नगर के शम्भु मैरेज हॉल में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता कार्यकारी जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र शर्मा ने किया।बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेशअध्यक्ष राजु तिवारी, प्रदेश संगठन मंत्री ई. रविन्द्र सिंह, प्रदेश प्रवक्ता दिनेश पासवान, प्रदेश महासचिव नर्वदेश्वर तिवारी,अनूप तिवारी, युवा अध्यक्ष डिम्पल तिवारी, संदीप कुमार पासवान,टिंकू तिवारी,अभिषेक मिश्रा, विनोद पासवान, दिलीप मांझी, उपेन्द्र मांझी, डॉ. विपिन गिरी सहित सैकड़ों के संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता सामिल हुए। बैठक में आगे की रणनीति पर भी चर्चा हुई। बैठक में इस बात पर भी संतोष व्यक्त किया गया की हाल ही में सम्पन्न हुए उपचुनाव में चिराग पासवान का गोपालगंज भ्रमण ने चुनाव परिणाम को बदलने में एक अहम भूमिका निभायी। बिहार को बर्बादी से बचाने के लिए मौजूदा सरकार को बिहार की सत्ता से हटाना होगा। इसके लिए पार्टी संगठन विस्तार पर विशेष ध्यान दे रही है। आने वाले समय मे वृहत पैमाने पर संगठन का विस्तार होगा। वही प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने कहा कि बिहार राजनीतिक अनिश्चितता के दौर से गुजर रहा हैं, आगामी 2025 में हम अपने कार्यकर्ताओं के दम बिहार में आदरणीय चिराग पासवान जी के नेतृत्व में एक निश्चित व स्थाई सरकार देंगे।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles