ऑटो ने वृद्ध महिला को मारी ठोकर, चिंताजनक स्थिति में सदर अस्पताल रेफर

खोदावंदपुर/बेगूसराय (हथुआ न्यूज़): गुरुवार को बेगूसराय- रोसड़ा मुख्य पथ एस एच 55 पर खोदावन्दपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय के मुख्य द्वार के समीप ऑटो की ठोकर से एक वृद्ध महिला गंभीर रुप से जख्मी हो गयी। जख्मी वृद्ध महिला की पहचान फफौत पंचायत के चकवा गांव निवासी स्वर्गीय राजगीर महतो की 60 वर्षीया पत्नी राम ज्योति देवी के रूप में किया गया. स्थानीय लोगों ने जख्मी महिला को इलाज के लिए तत्क्षण सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रुप से जख्मी महिला को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया. घटना के संदर्भ में स्थानीय लोगों ने बताया कि जख्मी महिला सीएचसी से दवा लेकर वापस अपने घर लौट रही थी, तभी घटनास्थल पर एक बेलगाम ऑटो महिला को ठोकर मारते हुए फरार हो गया.


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles