बेगूसराय गोलीकांड में 7 पुलिस पदाधिकारी सस्पेंड

बेगूसराय (हथुआ न्यूज़): बेगूसराय में रोड पर हुए जघन्य गोली कांड को लेकर एसपी योगेंद्र कुमार ने कार्रवाई करते हुए 7 पुलिस पदाधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इन पदाधिकारियों पर गस्ती में लापरवाही बरतने का आरोप लगा है, जिसपर जिला एसपी ने कार्रवाई की है। सस्पेंड किए गए पदाधिकारियों में तीन दारोगा शामिल है।
विदित हो कि इस घटना को घटित हुए लगभग 15 घंटे हो गए है लेकिन प्रशासन की नींद अब खुली है। बेगूसराय में मंगलवार को बाइक सवार अपराधियों ने 11 लोगों को गोली मार दी थी। जिसमे से एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गयी थी तथा 10 लोग घायल हो गये थे। अपराधियों ने नेशनल हाइवे 31 और 28 पर 6 से ज्यादा जगहों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। बेगूसराय जिले में ही ये दोनों नेशनल हाइवे मिलते हैं, वहीं इस घटना को अंजाम दिया गया। बाइक सवार बदमाश आधुनिक हथियार से लैस थे। वे नेशनल हाइवे पर निकले और अपने हथियारों से ताबड़तोड़ फायरिंग करते रहे। लोग घायल होकर जमीन पर लहराकर गिरते रहे जबकि पुलिस को लगभग 30 किलोमीटर तक इसकी भनक तक नही लग सकी थी। अपराधी घटना को अंजाम देते हुए आराम से निकल भागे थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button




जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Close
Close

Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129