सेना में जाने की तैयारी कर रहे नौजवानों के लिए खुशखबरी : सात अक्टूबर से दानापुर में होगी सेना की बहाली

पटना (हथुआ न्यूज़): सेना में जाने की तैयारी कर रहे नौजवानों के लिए एक अच्छी खबर है। अब उन्हें अपने सपने को साकार करने का समय आ गया है। क्योकि सेना भर्ती केंद्र दानापुर में सात अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक बहाली चलने वाली है। इसमें सात जिलों के अभ्यर्थी भाग लेंगे, जिसमें सीवान, सारण, गोपालगंज, वैशाली, पटना, बक्सर एवं भोजपुर शामिल हैं। शनिवार को सेना भर्ती केंद्र दानापुर के अनुरोध पर जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में सेना भर्ती रैली की तैयारी हेतु बैठक की गई। इसमें रैली के दौरान विधि-व्यवस्था, प्रशासनिक प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की गई।
बैठक में डायरेक्टर भर्ती, दानापुर कैंट कर्नल तजेन्दर सिंह द्वारा बताया गया कि वर्ष 2022 के लिए सेना भर्ती रैली का आयोजन अक्टूबर में होना प्रस्तावित है। रैली 7 से 26 अक्टूबर तक 20 दिनों तक चलेगी। इसमें 26 अक्टूबर को होने वाली महिला रैली भी शामिल है। सेना भर्ती रैली में सात जिलों सीवान, सारण(छपरा), गोपालगंज, वैशाली, पटना, बक्सर एवं भोजपुर(आरा)- के अभ्यर्थी भाग लेंगे। आयोजन स्थल न्यू केएलपी (की लोकेशन प्लैन) कॉम्प्लेक्स, चांदमारी के समीप, दानापुर कैंट, पटना है। पुरुष रैली के लिए रैली स्थल पर प्रवेश प्रत्येक दिन रात 1 बजे शुरू होगा। महिला रैली के लिए प्रवेश 26 अक्टूबर को सुबह 4 बजे शुरू होगा। डीएम ने कहा कि रैली में 80 से 90 हजार उम्मीदवारउपस्थित हो सकते हैं। विधि-व्यवस्था तथा भीड़-प्रबंधन के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति रहेगी। सभी तरह का प्रशासनिक सहयोग प्रदान किया जाएगा।
रैली के सुगमतापूर्वक संचालन के लिए नियंत्रण कक्ष की स्थापना की जाएगी। दानापुर एवं पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर स्वागत केन्द्र (रिसेप्शन सेन्टर) कार्यरत रहेगा। पर्याप्त संख्या में बसों की व्यवस्था रहेगी। मजिस्ट्रेट की तैनाती रहेगी। चौबीस घंटे बिजली की व्यवस्था की जाएगी। यहां 10 चलंत शौचालय, चार सेट सिमेंटेड शौचालय बनाया जाएगा। महिला रैली के लिए लेडी डॉक्टर एवं नर्सिंग स्टाफ को भी ड्यूटी पर रखा जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button




जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Close
Close

Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129