शराब के नशे में धुत पति बना हैवान, पत्नी के प्राइवेट पार्ट में घुसेड़ा डंडा, महिला ने खुद को लगाई आग

बेगूसराय (हथुआ न्यूज़): बेगूसराय जिले में एक शराबी पति ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। पत्नी के प्राइवेट पार्ट में उसने डंडा घुसेड़ दिया। इससे वह खून से लथपथ हो गयी। जख्मी पत्नी ने पति की क्रूरता से आजिज होकर अपने शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा लिया।इससे वह करीब 80 प्रतिशत झुलस गयी। घटना के बाद पीड़िता की अपनी सहोदर बहन व बड़ी गोतनी व अन्य परिजनों ने इलाज के लिए खगड़िया के एक निजी अस्तपताल में भर्ती कराया। जहां उनका प्रारंभिक इलाज किया गया।
महिला के प्राइवेट पार्ट में आठ टांके लगाये। महिला की गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। महिला के परिजनों ने चार जून की रात सदर अस्तपाल में भर्ती कराया, जहां वह जीवन-मौत से जूझ रही है। घटना के बाद आरोपित पति फरार है। सदर अस्तपाल में देखने व आरोपित पति के खिलाफ कार्रवाई के लिए उसके रिश्तेदारों की भीड़ लगी है।
पीड़िता की बहन व उसकी गोतनी ने बताया कि खगड़िया जिले के भदास गांव के वार्ड चार निवासी चंदन महतो के साथ तीन साल पहले उनकी बहन सपना की शादी हुई थी। उसे डेढ़ साल का एक बेटा है। चंदन को पड़ोस का वाला एक आदमी हमेशा शराब पिलाता था। शराब की नशे में वह बराबर अपनी पत्नी से लड़ाई करता था। तीन जून की रात भी वह शराब पीकर आया व उसकी बहन के साथ मारपीट किया। फिर उसके प्राइवेट पार्ट में डंडा घुसेड़ दिया। उसके बाद पत्नी ने अपने शरीर पर किरासन तेल छिड़क कर आग लगा ली। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए निजी क्लीनिक ले गया, जहां चिकित्सक ने बताया कि जलने के साथ इसका प्राइवेट पार्ट भी क्षत विक्षत है व बच्चेदानी भी जख्मी है।
महिला का मायका तेयाय गांव है। वह अनिल महतो की पुत्री है। पीड़िता के रिश्ते में नाना उमेश महतो ने बताया कि चंदन महतो ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी है। वह दामाद नहीं है बल्कि एक आदमखोर भेड़िया है। उसके खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर स्पीडी ट्रायल देकर सजा की मांग की है

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button




जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Close
Close

Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129