दुबई में फतेहपुर का युवक मरा, गांव में शव पहुंचते परिजनों में मचा कोहराम

हथुआ (हथुआ न्यूज़): मीरगंज थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में गुरुवार की सुबह दुबई में मरे युवक का शव लाए जाने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृत युवक स्व प्रगास चौधरी का पुत्र मंटू यादव था। वह काफी दिनों से दुबई में रहकर कंपनी में काम करता था और साथियों के साथ वहां डेरे में रहता था।
बताया जाता है कि पिछले 20 जनवरी को वह कंपनी से काम कर अपने डेरे पर लौट आया था। उसके बाद उसकी तबियत खराब हो गई।जब उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया तो डॉक्टरों ने निमोनिया होने की बात बतायी| इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। उसकी मौत के बाद सभी प्रक्रिया पूरी कर गुरुवार को शव उसके गांव लाया गया। शव दरवाजे पर आते ही पत्नी मालती देवी व अन्य परिजन विलाप करने लगे। वे दहाड़ मार कर रो रहे थे। वहीं, बड़ी बेटी प्रिंयका, मिंता, गुड़िया रूपा समेत अन्य बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था। पूरे गांव में मातम पसर गया और माहौल गमगीन हो गया। पड़ोसी व आसपास के लोग परिजनों को ढांढस बंधा रहे थे, लेकिन उनकी आंखों से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। मृतक की पत्नी, मां व बच्चों समेत अन्य परिजनों को रोते देख गांव वालों की आंखों में भी आंसू आ जा रहे थे। ग्रामीणों का कहना था कि मंटू काफी ही मिलनसार स्वभाव का युवक था। उसकी मौत से गांव के लोग दुःखी है। मंटू अपने पीछे एक पत्नी, चार बेटी,दो पुत्र छोड़ गया है|

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button




जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Close
Close

Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129