डीजल, पेट्रोल एवं गैस के लगातार बढ़ते दामों तथा महंगाई को लेकर राजद ने किया व्यापक धरना-प्रदर्शन

हथुआ/फुलवरिया (हथुआ न्यूज़): बिहार में बढ़ती हुई पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कीमतो के खिलाफ यूथ राजद ने हथुआ प्रखण्ड परिसर में सरकार के खिलाफ जम कर प्रदर्शन किया एवं पुतला फूंका। प्रदर्शन कर रहे राजद के कार्यकर्ताओं का कहना था कि इससे पहले भी लोगों ने इस मुद्दे पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया था। उन्होंने कहा कि आज हम लोग यहां एकत्रित होकर पीएम मोदी का पुतला फूंका है. कार्यकर्ताओं का कहना था कि केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार महंगाई कम करने के वादे के साथ सत्ता में आई थी, लेकिन महंगाई दिनोंदिन बढ़ती ही गई। आज पेट्रोल, डीजल एवं ईंधन गैस के बढ़ते दामों ने लोगो का जीना मुहाल कर दिया है। धरना प्रदर्शन एवं पुतला दहन में मुख्य रूप से युवा राजद अध्यक्ष संतोष यादव, अर्जुन यादव(मुखिया), प्रमोद शर्मा उर्फ विधायक जी, रमेश यादव, राजकुमार यादव, जितेंद्र चौधरी, धर्मेंद्र यादव इत्यादि थे।
वही फुलवरिया प्रखण्ड मुख्यालय में राजद विधायक राजेश सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ताओ ने डीजल,पेट्रोल एवं गैस के लगातार बढ़ते दामों के खिलाफ बैलगाड़ी चलाकर एवं गैस सिलेंडर के साथ केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार के खिलाफ व्यापक धरना-प्रदर्शन किया। धरना-प्रदर्शन के साथ ही मोदी का पुतला दहन भी कार्यकर्ताओ द्वारा किया गया। राजेश सिंह कुशवाहा ने बताया कि यदि केंद्र सरकार डीजल, पेट्रोल एवं गैस की बढ़ी हुई कीमतों को वापस नही लेती है तो सरकार के खिलाफ व्यापक धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। अडानी एवं अम्बानी को फायदा पहुंचाने वाली सरकार गरीबो को महंगाई तले कुचल कर मार देना चाहती है। धरना-प्रदर्शन एवं पुतला दहन के मौके पर राजद नेता भरत यादव, धनंजय यादव, लवकुश यादव, मासूम अली, अकबर अली एवं बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button




जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Close
Close

Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129