![](https://hathuanews.com/r3e/uploads/2021/06/lightning_1593952290-749x470.jpeg)
लुहसी में ठनका गिरने से दो किसानों की मौत, एक गम्भीर रूप से घायल
उचकागांव (हथुआ न्यूज): उचकागांव प्रखण्ड के लुहसी एवं साथी गांव में मंगलवार को वर्षा के दौरान ठनका गिरने से जहाँ दो लोगो की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी जबकि एक को गम्भीर अवस्था मे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है की मंगलवार की सुबह साढ़े ग्यारह बजे के लगभग लुहसी गांव के राजबली खेत में काम कर रहे थे वही ट्रैक्टर चालक गुड्डू खेतो की जुताई कर ट्रैक्टर बंद कर बगल में ही खड़ा था तभी वर्षा के दौरान एकाएक आसमान में बिजली चमकी एवं इनके ऊपर तेज गड़गड़ाहट के
साथ गिर गयी। आसमानी बिजली के चपेट में आते ही दोनों लोगो की मौत मौके पर ही हो गयी। लुहसी में ठनका गिरने के दो मिनट बाद ही बगल के गांव साथी में भी तेज गड़गड़ाहट के साथ ठनका गिरा जिसके चपेट में आने से धान की रोपाई कर रहे भीम सिंह उर्फ शिवव्रत सिंह गम्भीर रूप से घायल हो गये जिन्हें गोपालगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। समाचार प्रेक्षण तक उनकी गम्भीर स्थिति बनी हुई थी।
विदित हो की सुबह ही आपदा प्रबंधन विभाग के तरफ से ठनका गिरने की चेतावनी जारी की गई थी। आपदा प्रबंधन विभाग की चेतावनी में मंगलवार की दोपहर 3 बजे तक ठनका गिरने की चेतावनी जारी की गई थी।