फुलवरिया में कंबाइन हार्वेस्टर के धक्के से एक किसान की मौत

फुलवरिया (हथुआ न्यूज़): फुलवरिया थाने के मांझा गोसाई गांव में कंबाइन हार्वेस्टर से गेहूं कटवाने के लिए गये किसान के ऊपर कंबाइन हार्वेस्टर का चक्का चढ़ जाने से उसकी मौत हो गई बताया जाता है कि इदरीश मियां नाम के 55 वर्षीय किसान अपनी गेंहू की फसल कटवाने के लिए सोमवार को खेत मे गया था। किसान कंबाइन हार्वेस्टर के पीछे खड़ा था। गाड़ी को बैक करने के क्रम में किसान को धक्का लग गया जिससे वह खेत मे ही गिर गया और कंबाइन हार्वेस्टर का पिछला चक्का किसान के ऊपर चढ़ गया। चक्का चढ़ने के कारण किसान बुरी तरह घायल हो गया। किसान को तुरंत उपचार के लिए गोरखपुर ले जाया गया परन्तु किसान को बचाया नही जा सका। इस घटना से जहा गांव वाले स्तब्ध है वही किसान के परिवार का रो रो कर बुरा हाल है।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles