बकरी बांधने को लेकर मारपीट, मुखिया प्रत्यासी ने दर्ज कराया मामला

मीरगंज (हथुआ न्यूज़): मीरगंज थानाक्षेत्र के बड़कागांव में मुखिया प्रत्यासी सरोज देवी के पति शैलेश पांडेय पर जान लेवा हमला कर घायल करने का मामला मीरगंज में दर्ज करवाया गया है। प्राप्त सूचना के अनुसार मुखिया प्रत्यासी सरोज देवी के घर के पास बकरी को बांध दिया गया था। बकरी के बांधने से जगह गंदा हो रहा था। मुखिया प्रत्यासी के पति शैलेश पांडेय ने बकरी को हटा लेने की बात कही इसी बात से नाराज होकर बड़कागाव निवासी संजय महतो एवं अन्य लोगो ने शैलेश पांडेय और उनकी पत्नी पर हमला कर दिया जिससे पति-पत्नी दोनों घायल हो गये। ।मीरगंज थाने में पीड़ितों द्वारा संजय महतो एवं अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया है


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles