टेम्पो और कार की आमने-सामने की भिड़न्त में 2 की मौत 7 घायल
फुलवरिया (हथुआ न्यूज़): फुलवरिया थाना के सेलार कला मुख्य पथ पर एक टेम्पो और कार की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में टेम्पो के परखच्चे उड़ गए। इस घटना में एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जो कटेया थाना के टेर खेमराज गांव का रहने वाला था। वही टेम्पो में बैठे सभी यात्री गम्भीर रूप से घायल हो गये। सभी घायलों का इलाज फुलवरिया रेफ़रल अस्पताल में करने के बाद उन्हें बेहतर चिकित्सा के लिए गोपालगंज रेफर कर दिया गया। घटना के बारे में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की माड़ीपुर के तरफ से यात्रियों से खचाखच भरा एक टेम्पो मीरगंज के तरफ जा रहा था वही विपरीत दिशा से आ रही एक कार से टेम्पो अनियंत्रित होकर जा टकराया जिसमे 9 लोग गम्भीर रूप से जख्मी हो गये एवं एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी वही गम्भीर रूप से घायल कटेया थाना क्षेत्र के भाट पोइया के दुर्गेश महतो की इलाज के क्रम में सदर अस्पताल गोपालगंज में मौत हो गयी। घायलों के सम्बन्धियो द्वारा बताया गया कि सभी लोग शादी के लिए लड़की को दिखाने सीवान जा रहे थे तभी सेलार कला में दुर्घटना घट गयी। गम्भीर रूप से घायलों में सबीना खातून, शबनम प्रवीण, बनेला साह, जाहिर खान, राजेश राम, अमीरबानी बेगम है। घायलों में दो संग्रामपुर रायमल एवं छतु बथुआ का था बाकी अन्य सभी पंचदेवरी प्रखण्ड के है।