फुलवरिया में निर्माण कार्य को रोकने गयी पुलिस टीम पर हमला, एक दारोगा समेत तीन जवान घायल

फुलवरिया(हथुआ न्यूज़): फुलवरिया प्रखण्ड के धूम नगर में एक विवादित जमीन पर निर्माण कार्य को रोकने गयी पुलिस टीम पर ईट-पत्थरो से एक पक्ष द्वारा हमला कर दिया गया किसमे एक दरोगा सहित तीन गृह रक्षक घायल हो गये। घायलों का उपचार फुलवरिया रेफ़रल अस्पताल में कराया गया। हमले में घायल दरोगा प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि वे लोग कोर्ट के आदेशानुसार निर्माण कार्य को रोकने के लिए गए थे तभी दर्जनों की संख्या में हमलावरों ने पुलिस टीम पर ईट-पत्थरो से हमला कर दिया। इस मामले में एक आरोपी हीरा माली को गिरफ्तार किया गया है। इस बावत एसपी आनंद कुमार ने घटना की जानकारी ली।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles