जन समस्याओं को विधानसभा में उठाने को लेकर हथुआ विधान सभा क्षेत्र के जनता द्वारा राजद विधायक का किया गया अभिनंदन

हथुआ (हथुआ न्यूज़) : हथुआ विधान सभा क्षेत्र के राजद विधायक राजेश सिंह कुशवाहा द्वारा विधान सभा सत्र के दौरान सदन में घूसखोरी के विरुद्ध जनता की आवाज बन कर विधान सभा के पटल पर बातों को रखा। विधान सभा मे राजेश सिंह कुशवाहा ने मीरगंज चीनी मिल के बकायेदार किसानों के बकाये राशि को काउंटर लगाकर देने, प्रखण्ड और जिले के सरकारी विभागों में बड़े स्तर पर घूसखोरी करने के मामले को उन्होंने विधान सभा के पटल पर पुरजोर तरीके से रखा। जनता की बात विधान सभा तक पहुँचाने को लेकर हथुआ विधान सभा क्षेत्र की जनता ने उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट कर आभार जताया। हथुआ विधान सभा क्षेत्र के अनेक लोगो द्वारा उनके काम करने के तरीके से उत्साहित होकर राजद विधायक के पैतृक गांव मजिरवा कला में जाकर उनका आभार जताया गया। विदित हो कि राजद विधायक राजेश सिंह कुशवाहा जब अपने विधान सभा क्षेत्र में होते है तब वो प्रत्येक दिन जनता के साथ बैठक कर उनकी फरियाद सुनते है और जन समस्यायों को विधान सभा मे रख कर इस पर सरकार का ध्यान आकृष्ट करने का प्रयास करते है। उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए फूलों का गुलदस्ता देकर आभार प्रकट करने वालो में मुख्य रूप से श्रीकृष्ण सिंह कुशवाहा,मनीष देव ,जीतेन्दर,मुरारी लाल, प्रमोद , भीकू राम, प्रमोद शर्मा उर्फ विधायक जी ,प्रमेन्द्र सिंह, विमलेश यादव,सुगंध सिंह, त्रिवेणी सिंह और बुलेट पटेल इत्यादि मौजूद थे।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles