
चक्का ब्लास्ट होने से बोलेरो पलटा गढ्ढे में, चार महिलाये हुई घायल
हथुआ (हथुआ न्यूज़): मीरगंज थाना क्षेत्र के बाढेया मोड़ के पास चक्का ब्लास्ट होने एक बोलेरो गाड़ी गढ्ढे में पलट गई जिसमें चार महिलाये घायल हो गयी। सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल महिला बिस्वम्भर पुर निवासी आशा देवी, सिमा देवी और गौदा देवी ने बताया कि वो लोग सोमवार की सुबह अरेराज से दर्शन कर वापस लौट रही थी इसी दरम्यान बाढेया मोड़ के पास उनकी गाड़ी का चक्का ब्लास्ट हो गया जिससे उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर गढ़े में पलट गई