ठंड से फिर कांपेगा उत्तर भारत, अगले 24 घंटों में यूपी बिहार समेत इन जगहों पर होगी बारिश

हथुआ न्यूज़ : कड़कड़ाते ठंड से बेहाल लोग एक बार फिर ठंड के चपेट में आ सकते है उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। अब फरवरी माह के शुरुआती दिनों में भी पश्चिमी विक्षोभ आने से मौसम में परिवर्तन नजर आ रहा है। इस साल ठंड फरवरी में भी कहर बरपा रही है। पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड और उत्तरी छत्तीसगढ़ में बिजली गिरने के साथ गरज के साथ बारिश होने की उम्मीद है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में अगले 24 घंटों में हल्की बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। जम्मू और कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में पहले पश्चिमी विक्षोभ के कारण बुधवार और गुरुवार को बर्फबारी हुई।
मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को देश के कई इलाकों में बारिश हुई। शुक्रवार को बिजली कड़कने के साथ बारिश और ओले गिर सकते हैं। पंजाब, हरियाणा में पारा गिरा: पंजाब और हरियाणा में गुरुवार को कई स्थानों पर बारिश हुई। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों के अनुसार दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में बारिश हुई। इसके अलावा मोहाली, लुधियाना, पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में भी बारिश हुई।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button




जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Close
Close

Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129