उचकागांव प्रखंड प्रमुख के पिता की दिनदहाड़े गोली मार कर हत्या। इलाके में हत्या से मचा हड़कंप
गोपालगंज (हथुआ न्यूज़ ): गोपालगंज जिले के ऊंचकागाव थाना क्षेत्र के झिरवा गांव के पास अज्ञात अपराधियों ने उचकागांव के प्रखंड प्रमुख विश्वजीत यादव के पिता अरविंद यादव की गोली मारकर हत्या कर दी। अरविंद यादव सरकारी शिक्षक के पद पर तैनात थे। बताया जाता हैं कि अरविंद यादव प्रतिदिन की भांति शुक्रवार को भी सुबह घर से अपने विद्यालय के लिए जा रहे थे। इसी बीचबाइक पर सवार बदमाशों उन्हें घेरकर ताबड़तोड़ 6 राउंड फायरिंग की, जिससे पांच गोली उनके शरीर में लगने के कारण शिक्षक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, बाइक पर तीन की संख्या में आए बदमाशों ने उन पर जानलेवा हमला किया।अपराधियों की गोली के शिकार अरविंद यादव को आननफानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज लाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार में ही अरविंद यादव को मृत घोषित कर दिया। शिक्षक अरविंद यादव की हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है.
इस संदर्भ में हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन .गुप्ता ने बताया कि अभी घटनास्थल पर पहुंच कर जांच की जा रही है। शिक्षक की हत्या क्यों कि गई इसे लेकर अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। मृतक के घरवालों से पूछताछ कर इस मामले में जांच को आगे बढ़ाया जाएगा।
शिक्षक की हत्या मामले में पुलिस द्वारा आपसी रंजिश और अन्य पहलुओं को लेकर भी जांच की जा रही है। हालांकि, अब तक इस बारे में कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। घरवालों का बयान सामने आने के बाद ही इसकी पुष्टि हो सकेगी।