
बिहार पुलिस सप्ताह के अवसर पर सीटीएस पुलिस ट्रेंनिंग सेंटर भागलपुर द्वारा शरण्य राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष का सम्मान
भागलपुर (हथुआ न्यूज़): बिहार पुलिस सप्ताह के अवसर पर सीटीएस पुलिस ट्रेनिंग सेंटर भागलपुर के प्राचार्य श्री मिथिलेश कुमार (आईपीएस) के द्वारा शरण्य राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध विरोधी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ईशान सिन्हा को आमंत्रित कर प्रशासन की ओर से सम्मानित किया गया। ईशान सिन्हा ने इसके लिए संस्था के प्राचार्य एवं पूरे संस्था को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस दिन-रात मेहनत करके समाज मे शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए काम करती है जिसके कारण समाज मे लोग शांति के साथ रह पाते है। इसलिए पुलिस डिपार्टमेंट अत्यंत सराहनीय पात्र है। शरण्य राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन भी पुलिस से कंधा से कंधा मिलाकर समाज के हित मे काम करती रहेगी। उन्होंने संगठन के बिहार प्रदेश अध्यक्ष विकास कुमार श्रीवास्तव और पूरे टीम की ओर से सभी पुलिस पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन