
शरण्य राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध विरोधी संगठन ने बसंतपंचमी के अवसर पर पूरे भारत मे संगठन विस्तार कर कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया
भागलपुर (हथुआ न्यूज़ ): शरण्य राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध विरोधी संगठन के चेयरमैन ईशान सिन्हा द्वारा आज बसंत पंचमी के अवसर पर संगठन का विस्तार करके भारत के सभी राज्यों में संगठन का कार्य क्षेत्र बढ़ाया एवं कार्यकर्ताओ को पद देकर सम्मानित किया। इस प्रोग्राम में बेस्ट बंगाल, बिहार, उतर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश से संगठन के पदाधिकारी पहुंचे थे जिन्हें पदभार देकर सम्मानित किया गया। बिहार के गोपालगंज जिले से विकास कुमार श्रीवास्तव को बिहार का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया। राजेश सिन्हा को गोपालगंज जिला अध्यक्ष एवं सीए रॉनित राज को सीवान जिला उपाध्यक्ष के पद पर सम्मानित किया गया वही पूर्णिया से जिला अध्यक्ष साहिद अंसारी, पश्चिम बंगाल के कोलकता से महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष मेघा जी को बनाया गया। भागलपुर टीम से विवेका, मुन्ना एवं प्रकाश तथा
भागलपुर सिटी एसपी मिथिलेश कुमार एवं डीएसपी गौरव कुमार, महिला पुलिसकर्मी “शेरनी दल” सावित्री देवी को संगठन के बिहार प्रदेश अध्यक्ष विकास कुमार श्रीवास्तव एवं सभी पदाधिकारियों ने सम्मानित किया। मौके पर संगठन की टीम और विश्व विद्यालय के प्रोफेसर ,वकील एवं डॉक्टर मौजूद थे।