खुशीहाल छापर गांव में सांप के काटने से गर्भवती विवाहिता की मौत ‌

हथुआ (हथुआ न्यूज़): स्थानीय थाना क्षेत्र के खुशीहाल छापर गांव में एक विवाहिता की सर्पदंश से मौत हो गई। विवाहिता का नाम पिंकी देवी बताया जाता है जो शंभू महतो की पुत्री है। घटना के बारे में बताया जाता है कि दोपहर में अपने घर के आगे कुएं के पास बैठी हुई थी कि तभी आसपास के झाड़ियों से एक सांप आकर उसे काट लिया। घटना का आभास होने पर उसने अपने परिजनों को बताया और उसके बाद उसको लेकर घरवाले हथुआ अस्पताल पहुंचे। स्थिति बिगड़ते देख अस्पताल वालों ने उसे गोपालगंज सदर रेफर कर दिया और इसी दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक पिंकी देवी 4 माह की गर्भवती थी और पिछले साल ही उसकी शादी नौतन थाना क्षेत्र के सूरजपुर गांव में हुई थी।
बताया जाता है कि पिंकी देवी 4 माह की गर्भवती थी। वह अपने भाई की शादी में शामिल होने के लिए अपने गांव से मायके आई हुई थी। भाई के शादी संपन्न होने के बाद शुभ मुहूर्त में जाने के क्रम में घर वालों ने उसे यहां रोक रखा था। पर इसी दौरान हुए इसके मौत ने परिवार ही नहीं बल्कि गांव वालों को झकझोर के रख दिया है।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles