राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा को लेकर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय माउंट आबू के स्थानीय शाखा मीरगंज मे दीपोत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन

मीरगंज (हथुआ न्यूज़): प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय माउंट आबू के स्थानीय शाखा रजिस्ट्री कचहरी रोड व्यापार मंडल के पीछे सेवा केंद्र पर सोमवार को अयोध्या में चल रहे हैं प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर 251 दीपउत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सेवा केंद्र इंचार्ज राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी सुनीता बहन,अनंता बहन, इंदु बहन, बेबी बहन, विनोद भाई, ब्रह्मदेव चौधरी के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। वही सेवा केंद्र प्रभारी राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी सुनीता बहन ने कहा कि आज बहुत ही खुशी का क्षण है जो 500 वर्षो के लम्बे अंतराल के बाद आज सपना साकार हुआ है और प्रभु श्रीराम अपने भव्य एवं दिव्य मंदिर मे विराजमान हुए। इस मौके पर कार्यक्रम में बीके सुनीता बहन, अनन्ता बहन,रिंकी बहन,इन्दू बहन, विनोद भाई,बूचन माता, कौशल्या माता, शामपति माता, बेबी बहन, मालती माता, झूना माता, कौशल्या माता,भगवती माता, कुमकुम माता, ब्रह्मदेव चौधरी, देवेन्द्र भाई, केदार भाई इत्यादि उपस्थित थे।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles