चर्चित पूर्व मुखिया अरुण सिंह हत्याकांड का शातिर बदमाश चंदन गिरफ्तार

हथुआ (हथुआ न्यूज़): मीरगंज क्षेत्र के चर्चित पूर्व मुखिया अरुण सिंह हत्याकांड में पुलिस ने एक अहम आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार बदमाश चंदन सिंह उर्फ हड्डी बताया जाता है जिसे सिवान के दरौली थाना क्षेत्र से मीरगंज पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक उसकी गिरफ्तारी दरौली थाना क्षेत्र के हरपुर नहर के समीप से की गई। शातिर बदमाश पर पहले से ही विभिन्न थानों में रंगदारी लूट आर्म्स एक्ट सहित दर्जनों मामले दर्ज हैं और वह अपराधों को सुनियोजित ढंग से अंजाम देता रहा है। हालांकि हत्याकांड में शामिल इस बदमाश की तस्दीक बहुत पहले हो गई थी पर पुलिस को छकाता हुआ अभी तक बचता रहा था। गिरफ्तार अपराधी इसी थाना क्षेत्र के ओइनी गांव का निवासी बताया जाता है। इस मामले में बताया जाता है कि मीरगंज पुलिस को गोपनीय सूत्रों से जानकारी मिली थी कि पूर्व मुखिया अरुण सिंह हत्याकांड में शामिल चंदन सिंह हरपुर नहर के पास अपने साथियों के साथ किसी अपराध की योजना बना रहा है इसके बाद थानाध्यक्ष छोटन कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने सिवान जिले के हरपुर गांव के नहर के समीप मंगलवार की देर रात छापामारी की और चंदन सिंह को गिरफ्तार कर लिया पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान रफ्तार चंदन से कई अहम सुराग मिले हैं जिसके आधार पर आगे छापेमारी की जा रही है।इस गिरफ्तारी के बाद पुलिस को मुखिया अरुण सिंह हत्याकांड में एक अहम सफलता मिली है। इसके पूर्व भी एक आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
हथुआ प्रखंड के ग्राम पंचायत राज मटिहानी नैन पंचायत के जिगना गोपाल निवासी पूर्व मुखिया अरुण सिंह 12 जनवरी 2020 की शाम को अपने गैराज में बैठे हुए थे कि दो बाइक पर सवार अपराधी सिवान के तरफ से आए और गोलियों से भून कर उनकी हत्या कर दी। घटना के बाद बहुत बावाल मचा था और स्थानीय ग्रामीणों ने भी एनएच को जाम कर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की थी। देर से ही सही चंदन सिंह गिरफ्तारी को पुलिस एक अहम सफलता मान रही है क्योंकि यह शातिर अपराधी बहुत परेशान करने के बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा है।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles