
उचकागांव थानाध्यक्ष व अन्य पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए एसपी ने किया सम्मानित
गोपालगंज/उचकागांव (हथुआ न्यूज़): एसपी स्वर्ण प्रभात के नेतृत्व में गोपालगंज पुलिस का मनोबल हाई है। पुलिस की मुस्तैदी ने अपराध जगत की कमर तोड़ कर रख दी है। अब पुलिस की तत्परता के आगे अपराधियो की सारी योजनाएं धरी की धरी रह जा रही है और वे लगातार पकड़े जा रहे है। राज्य के दूसरे जिलों के वनिस्पत अपराधियों की गिरफ्तारी मामले में दूसरे नंबर पर है गोपालगंज जिला। एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि बिहार पुलिस ने 6 महीनों का आंकड़ा जारी किया है जिसमे शराब सेवन में 3155 और शराब के साथ 1690 लोगों की गिरफ्तारी हुई है वही अनेक वांक्षित एवं दुर्दांत अपराधियो को हथियार समेत गिरफ्तार किया गया है। जिले में अपराध नियंत्रण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को समय समय पर एसपी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साह वर्धन भी किया जा रहा है जो अपराधियों के मनोबल को तोड़ने में कारगर सिद्ध हो रहा है।
एसपी स्वर्ण प्रभात ने उचकागांव थाने के पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित
उचकागांव थाना क्षेत्र के जमसड़ मीनी गन फैक्ट्री सहित तीन व गोपालपुर थाना क्षेत्र के एक गोलीकांड मामले के सफल उद्भेदन को लेकर एसपी ने उचकागांव थानाध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह सहित थाने के आठ एसआई व चार जवानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जिले से प्राप्त प्रशस्ति पत्र को थानाध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह ने पदाधिकारियों एवं जवानों को सौंप कर उन्हें सम्मानित किया।