
खान एवं भूतत्व विभाग के मंत्री जनक राम ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के जन्म जयंती समारोह के अवसर पर विचार गोष्टी को किया संबोधित
गोपालगंज (हथुआ न्यूज़): जिले के भाजपा कार्यालय में डॉ0 भीमराव अंबेडकर के जन्म जयंती समारोह के अवसर पर एक विचार गोष्टी का आयोजन किया गया जिसमे जिले के तमाम भाजपा के बड़े नेता शामिल हुए वही गोष्टी को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व विभाग के मंत्री जनक राम ने डॉ0 भीमराव अम्बेडकर के उच्च आदर्शो के बारे में बताया। खान एवं भूतत्व विभाग के मंत्री ने कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी कार्यकर्ताओ का परिचय भी लिया। विचार गोष्ठी में भाजपा के अन्य पदाधिकारियों ने भी डॉ0 भीमराव अंबेडकर के जीवनी पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद सिंह, विधान पार्षद आदित्य नरायन पाण्डेय, जिला महामंत्री संदीप कुमार गिरी, युवा नेता सतेंद्र शर्मा एवं पार्टी के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।