उचकागांव किसान गोष्ठी में किसानों को उन्नत कृषि की दी गई जानकारी

उचकागांव (हथुआ न्यूज़): प्रखंड मुख्यालय पर सोमवार को आत्मा परियोजना के बैनर तले किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड कृषि पदाधिकारी राघव प्रसाद ने किया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार पड़ित ने किसानों को कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। कृषकों को बीज उपचार, जीरो टिलेज से खेती करने,जैविक खेती के फायदे, मशरूम, कुक्कुट पालन, डेयरी फार्म आदि के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। प्रखंड प्रमुख रामाशीष सिंह ने कहा कि फसल अवशेष का उचित प्रबंधन कर खेतों की उर्वरा शक्ति को बरकरार रखा जा सकता है। साथ ही उपज दर में वृद्धि की भी जा सकती है।उन्होंने जैविक खेती से होने वाले लाभ को भी विस्तार से बताया। आत्मा के एटीएम धनंजय कुमार ने कृषि के क्षेत्र में नए तकनीक को अपनाने पर बल दिया। सीओ रविश कुमार ने किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जमीन से संबंधित कोई समस्या हो तो मेरे कार्यालय में आवेदन दें सकते है। उन्होंने कहा कि किसान अब पारंपरिक खेती को छोड़कर अत्याधुनिक तकनीक पर आधारित खेती को अपनाकर आर्थिक समृद्धि की राह को आसान कर सकते हैं। इससे खेतों में अधिक पैदावार के साथ ज्यादा लाभ मिलेगा। कृषि पदाधिकारी राघव प्रसाद ने फसलों में लगने वाले कीटों एवं रोगों के रोकथाम के लिए दवाओं के प्रयोग की जानकारी दी। गोष्ठी का संचालन कृषि समन्वयक इम्तेयाज आलम ने किया।मौके पर कृषि समन्वयक रुपेश कुमार,ओमप्रकाश सिंह, कौशर इमाम, सरोज कुमार, किसान सलाहकार संतोष कुमार, अमरेंद्र कुमार सिंह, सुरेश कुमार, राजेश सिंह, राजकुमारी देवी सहित काफी संख्या में किसान उपस्थित थे।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles