गोलीयों की गूंज से फिर थर्राया बेगूसराय, बेखौफ अपराधियों ने एक बाइक सवार को मारी गोली

बेगूसराय ( हथुआ न्यूज़): बेगूसराय में क्राइम का ग्राफ कम होने का नाम नही ले रहा है। बेगूसराय जिला एक बार फिर गोलियों की गूंज से थर्रा उठा। बेखौफ बदमाशों ने एक बाइक सवार को गोली मार दी। घायल युवक को गम्भीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। गोलीबारी की यह घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के पंचबा गांव में हुई। बीते कुछ दिन पहले ही बेगूसराय में 4 दुःसाहसी युवकों ने सरेआम लगभग 30 किलोमीटर के दायरे में गोलियां चला कर सनसनी फैला दी थी। इसको लेकर बिहार में खूब हो – हल्ला भी हुआ था। अंततः पुलिस चार दिनों के अंदर अपराधियो को पकड़ने में कामयाब रही। परन्तु पुलिस के लाख तत्परता के बावजूद भी अपराधी अपराध करने से बाज नही आ रहे है।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles