
झिरवा पंचायत के मुखिया पर जानलेवा हमला, स्कूल में छुप कर मुखिया ने बचाई अपनी जान
उचकागांव (हथुआ न्यूज़): गोपालगंज जिले में बेखौफ अपराधियो का तांडव जारी है। भले ही बिहार में सियासी ड्रामे के बाद मंत्रियों का दायित्व बदल गया पर अपराध में कोई बदलाव देखने को नही मिल रहा है। वृहस्पतिवार को बाइक पर सवार चार बेखौफ अपराधियो ने दिनदहाड़े स्कूल में घुस कर मुखिया पर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियो की बौछार कर दी। इस हमले में बाल-बाल बचे मुखिया। इस हमले में मुखिया के पैर में चोट आयी है। घायल मुखिया को तुरन्त सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच कर मामले की छानबीन कर रही है। बताया जाता है कि उचकागांव थाना क्षेत्र के झिरवा पंचायत के मुखिया मोहम्मद नजीर अहमद पिपराही गये थे। जहाँ स्कूल में घुस कर अपराधियो ने मुखिया पर जानलेवा हमला किया। खुशकिस्मत रहे मुखिया जो इस जानलेवा हमले में बाल-बाल बच गए। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों अपराधी घटनास्थल से फरार होने में सफल रहे।