
कमलाकांत कररिया में एक नव विवाहिता ने फांसी लगा कर दी जान
फुलवरिया (हथुआ न्यूज़) : फुलवरिया प्रखण्ड के कमलाकांत करारिया में पति पत्नी के आपसी कलह में एक नव विवाहित ने कल पंखें से लटक कर जान दे दी। मिली खबर के अनुसार महिला का पति ट्यूशन पढ़ाने बड़कागांव गया था, एवं उसके बुजुर्ग माता पिता उस समय घर मे नही थे तभी मौका देख कर नव विवाहिता ने फांसी लगा ली। मृत महिला के मायके वालों के आने पर पुलिस ने फंदे से लाश को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। मायके वालों की तहरीर पर मामला दर्ज कर पुलिस तफ़्तीश कर रही है।