नीतीश कैबिनेट का विस्तार: गोपालगंज से जनक राम, सुभाष सिंह और सुनील सिंह ने ली मंत्री पद की शपथ

हथुआ न्यूज़ (पटना) : बिहार में नई सरकार गठन के लगभग दो महीने बीतने के बाद मंगलवार को पहला मंत्रिमंडल विस्तार किया गया। इसमें भाजपा कोटे से नौ और जदयू कोटे से आठ नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। भाजपा कोटे से शाहनवाज हुसैन, नीरज कुमार सिंह को मंत्री बनाया गया है। वहीं जदयू कोटे से संजय झा, मदन सहनी ने मंत्री पद की शपथ ली। इसके साथ ही कैबिनेट में मुख्यमंत्री के अलावा कुल 30 मंत्री हो गए हैं। मंत्री बनने से पहले शाहनवाज ने खुशी जताते हुए कहा था कि ये मेरा सौभाग्य है कि मुझे अपनी जमीन पर काम करने का मौका मिल रहा है। बता दें कि शाहनवाज और नीतीश कुमार अटल बिहारी सरकार में मंत्री रह चुके हैं।                        इन नेताओं ने ली मंत्री पद की सपथ                          शाहनवाज हुसैन – भाजपा
श्रवण कुमार – जदयू
मदन सहनी – जदयू
प्रमोद कुमार – भाजपा
संजय झा – जदयू
लेसी सिंह – जदयू
सम्राट चौधरी – भाजपा
नीरज सिंह – भाजपा
सुभाष सिंह – भाजपा
नितिन नवीन – भाजपा
सुमित कुमार सिंह – निर्दलीय
सुनील कुमार – जदयू
नारायण प्रसाद – भाजपा
जयंत राज – जदयू
आलोक रंजन झा – भाजपा
जमा खान – जदयू
जनक राम – भाजपा
गोपालगंज से जनक राम पहली बार मंत्री बने हैं। वे पूर्व में सांसद रह चुके हैं। फिलहाल वे दोनो सदनों मे किसी के भी सदस्य नहीं हैं। उन्हें एमएलसी (विधान परिषद का सदस्य) बनाया जाएगा। इस बार मंत्रिमंडल विस्तार में गोपालगंज से तीन मंत्री बनाये गए है


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles