
मीरगंज नगर क्षेत्र के हरखौली में पुराने मकान की छत गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत
मीरगंज (हथुआ न्यूज़): बुधवार की रात्रि तेज बारिश के बीच छत गिर जाने से एक बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना मीरगंज नगर परिषद क्षेत्र के हरखौली पुरब टोला वार्ड संख्या 14 की बताई जाती है। जहां पर रामकिशुन भगत की पत्नी सुगिया देवी अकेले सो रही थी।
मामले में बताया जाता है कि हरखौली पुरब टोला की निवासी बुधवार की रात्रि में 65 वर्षीय सुगिया देवी पुराने छतदार मकान के एक कमरे में सो रही थी। देर रात भारी बारिश और मकान की छत पुराना होने की वजह से छत भरभरा कर गिर गई और महिला उसी में दब गई। छत गिरने की आवाज सुनकर आपस के लोग इकट्ठे हो गए और मलबे में दबे महिला को निकालने की कोशिश मे जुट गए। काफी मेहनत के बाद जब लोगों ने मलबे में दबी सुगिया देवी को बाहर निकाला पर तब तक वह दम तोड़ चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। गुरुवार की सुबह मृत महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला को दो पुत्र अर्जुन सिंह और भीम सिंह है जो घटना समय दूसरे मकान में सोए हुए थे| मां सुगिया देवी पुराने मकान में अकेले सोई थी| आसपास के लोगों का कहना था कि महिला को उनके बेटों ने मैं घर में आकर सोने की बात कही थी पर किसी बात से नाराज मां अपनी पुरानी मकान में ही सो गई।घटना के बाद लोग कह रहे थे कि अगर सुगिया अपने बेटों के घर होती तो आज जिन्दा होती| ग्रामीणों ने बताया कि सुगिया देवी के दोनों बेटे मां को अलग कर दिए थे जिसके बाद वह पुस्तैनी मकान में अकेले रह रही थी| इस बीच वह हादसे की शिकार हो गई|