
हथुआ के मालीटोला में राष्ट्रीय पोषण माह के अवसर पर सेविकाओं ने निकाली पोषण रैली, केंद्र पर लोगो को पोषण के प्रति किया गया जागरूक
हथुआ (हथुआ न्यूज़): स्वस्थ समाज के लिए कुपोषण एक अभिशाप के समान है। देश से कुपोषण को भगाने के लिए राष्ट्रीय पोषण माह मनाया जा रहा है। राष्ट्रीय पोषण माह अभियान के तहत विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषण युक्त भोज्य पदार्थों का प्रदर्शन कर लोगो के बीच पोषण के लिए जागरूकता फैलाया जा रहा है। राष्ट्रीय पोषण माह अभियान के तहत बुधवार को हथुआ पंचायत के मालीटोला आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 103 पर पोषण माह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें हथुआ पंचायत के सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं ने काफी बढ़-चढ़ कर हिस्सा
लिया एवं कार्यक्रम को सफल बनाया। सेविकाओं ने पोषण से संबंधित नारो वाली तख्तियों को लेकर क्षेत्र भ्रमण किया। आंगनबाड़ी केंद्र पर फलो, सब्जियों एवं प्रोटीनयुक्त अनाजो का प्रदर्शन कर पोषण के बारे में लोगो को समझाया गया। पोषण माह कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। पोषण जागरूकता कार्यक्रम के अवसर पर महिला पर्यवेक्षिका सीमा
कुमारी ने महिलाओं एवं बच्चों में पोषण की कमी के लक्षणों को बताते हुए महिलाओं को संतुलित एवं पोषित भोजन लेने के लिए सलाह दिया। साथ ही महिलाओं को भोजन में अधिक से अधिक प्रोटीन एवं आयरनयुक्त भोजन लेने की सलाह दी। इन्होंने महिलाओं एवं बच्चों के लिए आवश्यक पोषक तत्वों के बारे में विस्तार पूर्वक बताते हुए शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्वों की कमी से होने वाले प्रमुख रोगों के बारे में महिलाओं को जागरूक किया। कार्यक्रम में उपस्थित पर्यवेक्षिकाओं ने सभी
महिलाओं को घरेलू स्तर पर किचन गार्डन लगाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर महिला पर्यवेक्षिका रश्मि कुमारी, किरण कुमारी, संगीता कुमारी एवं प्रखंड समन्वयक रिंकी कुमारी के अलावा सेविका रेहाना खातून, वंदना पाठक, चंदा देवी, इंदु देवी, अंजुम आरा, सरोज देवी एवं राजश्री किरण उपस्थित थी।