सतेंद्र कुमार शर्मा बने गोपालगंज लोजपा (रामविलास) के कार्यकारी जिलाध्यक्ष, समर्थकों में खुशी।

गोपालगंज (हथुआ न्यूज़): हथुआ प्रखंड के पूर्व प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि व सर्वप्रिय जुझारू नेता सत्येन्द्र कुमार शर्मा ने प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारतीय जनता युवा मोर्चा,बिहार से भाजपा के सभी दायित्वों से अपनेआप को मुक्त करते हुए लोजपा(रामविलास) की सदस्यता ग्रहण कर ली। हथुआ न्यूज़ से बात करते हुए सतेंद्र कुमार शर्मा ने बताया की कई वर्षों तक भाजपा में रहते हुए तन-मन-धन से पार्टी के काम को आगे बढ़ाया परंतु उसके बदले में सिर्फ उपेक्षा मिलती रही। अतः अपने राजनीतिक भविष्य को ध्यान में रखते हुए भाजपा के सभी दायित्वों से अपनेआप को मुक्त करते हुए अपने सहयोगियों के साथ लोजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। आज लोजपा के पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने संगठन का विस्तार करते हुए सत्येन्द्र कुमार शर्मा को गोपालगंज जिले का कार्यकारी जिलाध्यक्ष नियुक्त किया। सतेंद्र शर्मा ने बताया कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए वो हर सम्भव उपाय करेंगे जिसके बदौलत आगामी चुनाव में जनता फेविकोल लगाकर कुर्सी से चिपके लोगो को वोट की चोट से हटाकर व कुर्सी को साफ कर दूसरो के बैठने लायक बना सके।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles