LAC पर फिर झड़प,भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश करने वाले 20 चीनी सैनिक घायल

हथुआ न्यूज़ : लद्दाख में भारत-चीन सेना के बीच तनाव खत्म होता नही दिख रहा है। इसी बीच आज पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर एक बार फिर से झड़प की खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीनी सैनिकों ने एलएसी की यथास्थिति को बदलने की कोशिश की। उनके कुछ सैनिक भारतीय क्षेत्र में घुसने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान भारतीय सैनिकों ने उन्हें रोक लिया। दोनों तरफ के सैनिक भिड़ गए। इस भिड़ंत में 4 भारतीय और 20 चीनी जवान घायल हुए हैं।
भारतीय जवानों ने न केवल चीन के मंसूबों पर पानी फेरा बल्कि पीएलए के सैनिकों को भी खदेड़ दिया। फिलहाल सीमा पर स्थिति तनावपूर्ण लेकिन स्थिर है। भारतीय सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि भारतीय क्षेत्र के साथ सभी प्वॉइंट पर मौसम की स्थिति खराब होने के बावजूद कड़ी चौकसी बरती जा रही है।

L


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles