फुलवरिया में घर से बुलाकर ले गये तांत्रिक की रस्सी से गला घोंट कर हत्या

फुलवरिया (हथुआ न्यूज़) : फुलवरिया थाना के मगहा गांव से घर से बुलाकर ले गये तांत्रिक के साथ मारपीट कर रस्सी से गला घोंट कर हत्या करने के बाद शव को छितौना हाई स्कूल के बगल में फेंक दिया गया था। मृतक का नाम प्रभु बाँसफोर था। 40 वर्षीय प्रभु बाँसफोर झाड़ फूक का काम करता था। प्रभु बाँसफोर मगहा ससुराल में रहकर झाड़-फूँक करता था साथ ही आजीविका के लिए अपना परंपरागत कार्य एवं राजमिस्त्री का भी कार्य करता था। मृतक के बेटी ने बताया कि कल शाम में बगल के गांव भगवानपुर का एक लड़का शाम पाँच बजे बुलाकर ले गया था और रात 9 बजे कटेया पुलिस घर पर आकर हत्या हो जाने की सूचना दी। प्रभु बासफोर के छह बच्चे है। परिवार वालो के अनुसार क्षेत्र में उनका किसी से विवाद नही था। पुलिस मौके पर पहुँच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार वालो को सौप दी। इस मामले में कटेया थाने में मृतक की पुत्री द्वारा हत्या का मामला दर्ज करवाया गया है। मामला को दर्ज कर पुलिस अनुसंधान कार्य में जुट गयी है।

विज्ञापन


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles