सभी प्रखंड कृषि कार्यालय परिसर में लगाएं जाएंगे पौधे-जिला कृषि पदाधिकारी

हथुआ (हथुआ न्यूज): पौधा लगाना और उसको बचाना एक अनुकरणीय कार्य होता है। जिससे समाज का हर एक व्यक्ति एक समान लाभान्वित होते है। ऐसे में अपने कार्यालयों को हरा भरा रखने के लिए पौधा लगना एक सामाजिक व नैतिक कार्य है। अब सभी प्रखंड कार्यालय कैंपस को हरा भरा बनाने की पहल की जाएगी। उक्त बातें जिला कृषि पदाधिकारी डॉ वेदनारायण सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा। जिला कृषि पदाधिकारी को पर्यावरणविद् डॉ सत्य प्रकाश ने पौधा देकर अपने कार्यलय को हरा भरा बनाने के लिए प्रेरित भी किया। पर्यावरणविद् की प्रेरणा से जिला कृषि पदाधिकारी ने अपने अधीनस्थ सभी प्रखंड कृषि कार्यालयों को हरा भरा रखने के लिए पौधा लगाने का निर्देश सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी को दिया। इस मौके पर पर्यावरणविद् डॉ सत्य प्रकाश ने कहा कि जीवन बचाने के लिए पौधरोपण करना होगा। मिट्टी की उर्वरता धीरे धीरे समाप्त होती जा रही है। अब इसका एक मात्र विकल्प पौधा लगाना ही है। कुछ वर्षों के बाद खेतों में फसल नहीं उगेगा। इसका अभी से ही विकल्प लेकर चलना होगा। तभी हम अपने जीवन को सुखमय बना सकेंगे। पर्यावरणविद् ने यह भी कहा कि सभी सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में एक दिन व एक समय पौधा लगाया जाय ताकि कार्यालय को हराभरा बनाया जा सके। एक पौधा लगाना सौ पुत्र के समान होता है। पौधा लगाने के कई बहुआयामी फायदे है। वहीं जिला कृषि पदाधिकारी डॉ सिंह ने कहा कि पौधरोपण कृषि विभाग की महत्वकांक्षी योजनाओं में से एक है। इसके लिए सभी प्रगतिशील किसानों को प्रेरित कर इस योजना से जोड़ा जा रहा है। कई किसान बागवानी लगाकर अच्छी आमदनी का जरिया
बनाया है। जो दूसरों के लिए प्रेरणास्त्रोत है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button




जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Close
Close

Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129