मौसम और बिगड़ने के आसार, 16 से 20 जनवरी तक बिहार के कई इलाको में शीतलहर चलेगी

हथुआ न्यूज़ : देश के कई राज्यों में लोगों को मौसम की मार झेलनी पड़ रही है। कई राज्यों में बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त, तो कई इलाकों में ठंड से। उत्तर भारत में फिलहाल ठंढ से राहत मिलने की उम्मीद नहीं दिख रही है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल रही हैं जिसकी वजह से तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट हो सकती है।

पहाड़ों पर बर्फबारी में थोड़ी देखी गई है, लेकिन मैदानी इलाकों को शीतलहर ने अपनी चपेट में लिया हुआ है। दिल्ली में बीते कई दिनों से लगातार तापमान में गिरावट देखी जा रही है। तो वहीं दक्षिण भारत में उत्तर-पूर्व मॉनसून के चलते कई राज्यों में अगले 3-4 दिनों तक बारिश हो सकती है।
ठंड ने बिहार और उत्तर प्रदेश में लोगों की हालत खराब कर दी है। मौसम विभाग ने बताया है कि 16 से 20 जनवरी तक ठंड का सितम जारी रहेगा। मौसम विभाग ने बताया है कि 16 से 20 जनवरी तक बिहार के कई इलाकों में शीतलहर चलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान छह से आठ डिग्री और अधिकतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
उत्तर भारत में चल रही शीतलहर

मौसम विभाग के सूचना के अनुसार पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों से मैदानी इलाकों में उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल रही हैं जिसके कारण उत्तर भारत में तापमान और गिर गया है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम और त्रिपुरा में घना कोहरा पड़ रहा है जिसने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने बताया है कि इन इलाकों में अगले 3-4 दिनों तक कोहरा पड़ सकता है।
इन राज्यों में होगी भारी बारिश

मौसम विभाग ने कहा कि अगले 2 दिनों के दौरान तमिलनाडु, पुड्डुचेरी और कराईकल, केरल और माहे और लक्षद्वीप क्षेत्र में गरज और बिजली के साथ भारी बारिश हो सकती है। इसके बाद बारिश की गतिविधियों में कमी होगी।
अभी पड़ेगी भीषण ठंड

उत्तर प्रदेश के अधिकतर इलाकों में भी भीषण ठंड पड़ रही है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के अधिकतर इलाके सुबह घने कोहरे की चपेट में रहे। शनिवार को भी यूपी के अधिकतर इलाकों कोहरे ने अपनी चपेट में ले लिया है। मौसम विभाग के मुताबिक ऐसे ही मौसम एक-दो दिन और बना रह सकता है। इस दौरान ठिठुरन भरी सर्दी बरकरार रहेगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button




जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Close
Close

Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129