मीरगंज मे प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय का 16वा वार्षिकोत्सव मनाया गया

मीरगंज (हथुआ न्यूज़ ): प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय माउंट आबू की स्थानीय शाखा रजिस्ट्री कचहरी रोड व्यापार मंडल के पीछे सेवा केंद्र का 16,वा वार्षिकोत्सव समारोह सोमवार को मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर परिषद उपाध्यक्ष धनंजय यादव, सेवा केंद्र प्रभारी बीके सुनीता बहन, अंगूर बहन ,कान्ति बहन, रूबी बहन, पुलिस पदाधिकारी जोगिंदर सिंह, दिवाकर बाबा आदि ने दीप प्रज्वलित कर व केक काटकर किया। इस अवसर पर योग अनुभूति कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे लगभग 200 सौ से अधिक भाई बहनो की उपस्थिति थी। सेवा केंद्र इंचार्ज सुनीता बहन ने कहा कि जब हम अपनी दिनचर्या के सभी कार्य पूरी ईमानदारी से निभाने लगते हैं तो भगवान से योग अपने आप बढ़ने लगता है क्योंकि उनसे ही योग का आधार है। स्वयं के साथ जुड़ी हुई आत्माओं को अपने मन, वचन, व कर्म से सुख पहुंचाना है चाहे दुनिया आप के साथ बुरे से बुरा व्यवहार करें लेकिन आपकी खुशी आपके हाथों में है जिसे कोई नहीं छीन सकता। चनावे सेवा केंद्र इंचार्ज बीके अंगूर बहन ने कहा कि इच्छा पूरी नहीं होती है तो क्रोध बढ़ता है और इच्छा पूरी होती है तो लोभ बढ़ता है। इसलिए जीवन की हर स्थिति में धैर्य बनाये रखना है। वही पुलिस पदाधिकारी जोगिंदर सिंह ने कहा कि यह संस्था अपने आप में एक अनोखा संस्था है जो निस्वार्थ भाव से जन-जन तक ईश्वर का संदेश पहुंचाने का कार्य कर रहा है। बी के अनिता बहन ने कहा कि सेवा केंद्र की स्थापना आज से 16 वर्ष पूर्व की गई थी। दुनिया के 147 देशों में सेवा केंद्र के द्वारा विश्व को एक नई दिशा देने का कार्य किया जा रहा है। वही धनंजय यादव ने कहा कि यहा आने पर हमे बहुत शान्ति व खुशी का अहसास हुआ। मेडिटेशन के बिना जीवन अधूरा है इसलिए हमें हर रोज मेडिटेशन करना चाहिए। इस मौके पर कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी सुनीता बहन, बीके उर्मिला बहन, बीके रूबी बहन, अनन्ता बहन, कांति बहन, अनीता बहन, रिंकी बहन, इन्दू बहन, नगर परिषद उपाध्यक्ष धनंजय यादव, डाo डी कुमार, डाoऐके सिंह, डाoऐके शर्मा, डाo ब्रह्मदेव चौधरी, फुलझड़ी माता, कौशल्या माता, ब्रह्माकुमार विनोद भाई, टुनटुन भाई ,भोला भाई, राजकुमार भाई, सुबेदार मेजर सुरेश भाई, वार्ड पार्षद सोनू कुमार सोनी, वार्ड पार्षद पप्पू माँझी आदि उपस्थित थे।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles