
लोक आस्था के महापर्व छठ के तीसरे दिन अस्ताचलगामी सूर्य को अर्ध्य देकर लोक कल्याण की कामना की गयी
गोपालगंज (हथुआ न्यूज़): बिहार के सबसे पावन लोक आस्था का महापर्व छठ के आज तीसरे दिन सभी छठ व्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान भाष्कर को अर्ध्य दिया। जिले के सभी घाटों पर श्रद्धालुओं और छठव्रतियों की भारी भीड़ देखी गयी। कोरोना महामारी को देखते हुए कई घाटों पर इस बार छठ मेला का
आयोजन नहीं किये जाने के बावजूद अधिक संख्या में श्रद्धालु घाटों पर पहुंचे जहां अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया गया। दोपहर बाद से ही
विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं और छठव्रतियों का आना शुरू हो गया था। इस बार स्वास्थ्य विभाग ने छठ घाटों पर कोरोना जांच व टीकाकरण की विशेष व्यवस्था की थी। हथुआ के बरवा फील्ड छठ घाट पर हथुआ के
अंचल पदाधिकारी बिपिन कुमार सिंह ने छठ घाट व टीकाकरण अभियान का निरीक्षण किया। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने हथुआ प्रखण्ड के सोहागपुर में घाटों का निरीक्षण गोपालगंज डीएम के साथ किया था। विदित हो की
प्रत्यय अमृत का पैतृक गांव सोहागपुर पंचायत में पड़ता है। लोक आस्था के महापर्व छठ का अंतिम दिन वृहस्पतिवार होगा जब सभी छठ व्रती उगते सूर्य को अर्ध्य देकर पारण करेंगे। कल सूर्योदय का समय 6 बजकर 8 मिनट पर है।