लालू यादव के करीबी ने थामा वीआईपी का दामन, सन ऑफ मल्लाह ने बनाया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

पटना (हथुआ न्यूज़): कहा जाता है कि राजनीति राष्ट्रीय स्तर पर हो या प्रदेश स्तर पर, वह हमेशा बदलती और पलटती ही रहती है। राजनीति में कब कौन सत्ता में आ जाए और कब गेंद किस के पाले में चली जाए, यह कोई नहीं जानता। इन दिनों बिहार की राजनीति देश भर में चर्चा में है। इसका कारण है चिराग पासवान और उनकी पार्टी लोजपा में हुई बड़ी टूट। वहीं दूसरी तरफ बिहार कांग्रेस में भी सबकुछ सही नहीं चल रहा है। बिहार कांग्रेस के नेता भी पार्टी छोड़ने के मूड में नजर आ रहे हैं।
इनसब के बीच राजनीतिक गलियारे से एक और खबर आई है, जहां मुकेश सहनी ने लालू यादव और तेजस्वी यादव को झटका दिया है। लालू यादव के करीबी माने जाने वाले बद्री पूर्वे को वीआईपी में शामिल कर उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बना दिया गया है। वीआईपी के इस दांव से तेजस्वी यादव को झटका लगा है। बता दें कि मधुबनी से लोकसभा के पूर्व उम्मीदवार राजू पूर्वे उर्फ बद्री पूर्वे को वीआईपी पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर दरभंगा में खुशी का माहौल है। वीआईपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ने पार्टी का विस्तार करते हुये बद्री पूर्वे को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया। इसकी सूचना जैसे ही स्थानीय कार्यकर्ताओं को लगी तो बधाइयों का दौर शुरू हो गया।इस दलबदल का मुख्य कारण राजू पूर्वे उर्फ बद्री पूर्वे की नाराजगी को माना जा रहा है। माना जाता है कि विधानसभा चुनाव में दरभंगा नगर से टिकट नहीं मिलने के कारण बद्री पूर्वे राजद से नाराज चल रहे थे। दरभंगा और मधुबनी क्षेत्रों के राजद कार्यकर्ताओं में इनकी काफी पकड़ है। लोगों की मानें तो आने वाले समय में राजद के कई कार्यकर्ता वीआईपी पार्टी का दामन थाम सकते हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button




जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Close
Close

Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129