अनेक गम्भीर रोगों में चमत्कारिक फायदे पहुंचाता है अर्जुन वृक्ष की छाल

पटना (हथुआ न्यूज़): आयुर्वेद के जनक के रूप में भगवान धन्वन्तरि को जाना जाता है। भारत मे आयुर्वेद चिकित्सा की परंपरा युगों पुराना है। वनस्पतियों से प्राप्त दवाओं में इतनी शक्ति होती है कि इसके इस्तेमाल से बड़े बड़े रोग भी पल भर में जड़ से खत्म हो जाते है परंतु हमलोग आधुनिक चिकित्सा के प्रभाव में आकर आयुर्वेद और वनस्पतियों की महत्ता को भूल गये जिसका प्रभाव अब प्रत्यक्ष दिखने लगा है। आज भारतीय कम उम्र में ही डायबिटीज, हार्ट अटैक, उच्च रक्तचाप इत्यादि से पीड़ित हो रहे है और अपनी जान गवां रहे है।
आइये आज हम जाने अर्जुन वृक्ष के औषधीय गुणों के बारे में –

खाली पेट अर्जुन की छाल खाने के फायदे-
आयुर्वेद में खाली पेट औषधियों के सेवन का अलग ही महत्व है। अर्जुन की छाल का सुबह खाली पेट सेवन करने से आपको इसके दोगुने फायदे मिलते हैं। अर्जुन की छाल में मौजूद गुण शरीर में कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने के साथ ही कई गंभीर बीमारियों के खतरे को कम करने में फायदेमंद माने जाते हैं। रोजाना सुबह के समय अर्जुन की छाल का सेवन करने से आपको ये फायदे मिलते हैं-

1. डायबिटीज की बीमारी में रामबाण
डायबिटीज के मरीजों के लिए रोजाना सुबह के समय अर्जुन की छाल का सेवन करना किसी औषधि से कम नहीं माना जाता है। अर्जुन की छाल में पॉलीपेनॉल्स सीरम ग्लूकोज और इंसुलिन को रेगुलेट करने की क्षमता होती है, रोजाना सुबह के समय इसका सेवन न सिर्फ ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखता है बल्कि इंसुलिन के स्तर को भी ठीक रखने में उपयोगी माना जाता है।

2. पीरियड्स की ब्लीडिंग रोकने में उपयोगी
महिलाओं में पीरियड्स के दौरान होने वाली गंभीर ब्लीडिंग को रोकने के लिए भी सुबह खाली पेट अर्जुन की छाल का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसका सेवन अत्यधिक ब्लीडिंग को कम करने और पीरियड्स के दौरान होने वाली परेशानियों को कम करने के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अर्जुन की छाल का पाउडर दिन में दो से तीन बार पानी या दूध में उबालकर पीने से फायदा मिलता है।
3. ब्लड सर्कुलेशन ठीक करे
ब्लड सर्कुलेशन को ठीक करने के लिए रोजाना खाली पेट अर्जुन की छाल का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। अर्जुन की छाल का पाउडर दूध के साथ लेने से आपके शरीर में ब्लड फ्लो ठीक बना रहता है। इसके अलावा आप इसका काढ़ा बनाकर भी सुबह के समय ले सकते हैं।
4. मोटापे की समस्या में उपयोगी
मोटापे को कम करने के लिए भी अर्जुन की छाल का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। मोटापे की समस्या से छुटकारा पाने के लिए रोजाना सुबह के समय अर्जुन की छाल का काढा पिएं या इसके पाउडर को दूध में उबालकर पिएं। ऐसा कुछ दिनों तक करने से आपको फायदा मिलता है।

5. इम्यूनिटी बढ़ाने में उपयोगी
अर्जुन की छाल में नैचुरल फ्लेवोनोइड्स और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। इसका सेवन सुबह के समय खाली पेट करने से आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और कई फायदे मिलते हैं। रोजाना सुबह के समय इसका सेवन सर्दी-जुकाम और वायरस से राहत दिलाने में असरदार है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button




जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Close
Close

Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129